ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरण और मंत्री अजपाल बने

उत्तरांचल फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन विकास भवन सभागार में हुआ।

अधिवेशन में नवीन कार्यकारिणी का गठन निर्वाचन अधिकारी अजयपाल पंवार के देख-रेख में सर्वसम्मति से किया गया। जिला अध्यक्ष पद पर पूरण सिंह राणा और जिला मंत्री पद पर अजयपाल सिंह नेगी निर्विरोध निर्वाचित किये गये।

इस मौके पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों में राकेश भट्ट, राजीव नेगी, चंद्रेश्वर नारायण थपलियाल, शूरवीर सिंह सिंह रावत, उत्तम सिंह नेगी, भगत सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रदीप सजवाण, सुमन नकोटी, रचना कालिया, सीमा रावत, सीमा भटनागर, स्वाति, नरेंद्र, रचना अग्रवाल, किशाेरी लाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *