ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पंजाब के 14 कैडिटों का ”अकेडमिक टार्च” के साथ सम्मान

पंजाब के रोज़गार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने गुरुवार को महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोरसिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट मोहाली के 12वें बैच के 14 कैडिटों का 12वीं कक्षा की छमाही परीक्षा में 85 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने पर “अकेडमिक टार्च“ के साथ सम्मान किया।

यह पहल कैडिटों के अंतिम परीक्षाओं के लिए मनोबल को बढ़ाने के लिए की गई। अमन अरोड़ा ने कैडिटों के साथ बातचीत के दौरान कैडिटों की हौंसला अफ़जायी करते हुये उनको अपने सपनों को साकार करने के लिए और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आप सभी आर्म्ड फोरसिज़ में अफ़सर बनने का स्वप्न लेकर सख़्त मेहनत के साथ यहां तक पहुंचे हों। रक्षा सेवा साहस भरपूर और शानदार क्षेत्र है। बस सख़्त मेहनत करते रहो और अपने सपनों को पूरा करने के लिए कभी भी हिम्मत न छोड़ो। “

कैबिनेट मंत्री ने रोज़गार सृजन विभाग के निदेशक दीप्ति उप्पल के साथ इंस्टीट्यूट का दौरा किया और यहां कैडिटों को मुहैया करवाई जा रही सहूलतों और बुनियादी ढांचे का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज, स्विमिंग पुल, टैनिस कोर्ट और अन्य खेल मैदानों समेत बुनियादी ढांचा सहूलतों का मुआइना किया जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि जहाँ भी ज़रूरत हो, वहाँ काम किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार रक्षा सेवाओं में भर्ती होने के इच्छुक नौजवानों की इच्छाओं को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *