कुशल प्रशासक थे भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत: प्रियंका सिंह

भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त की जयन्ती पर आज कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने पन्त जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, भारत सरकार में गृह मंत्री के रूप में देश की छवि उभारने में एक कुशल प्रशासक के रूप में काम किया और सभी को सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी को आम जनमानस के सभी काम बिना भेदभाव के समय पर पूरा करना चाहिए।

इस अवसर पर अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, नाजिर मो. रईस खान, सुनील शर्मा तथा कलेक्ट्रेट के अन्य कर्मचारियों आदि ने भी पन्त जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रणाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *