ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जगह-जगह गणगौर के सामूहिक पूजन और माता के बासा का कार्यक्रम

बीकानेर में इस समय जगह-जगह गणगौर के सामूहिक पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक आयोजन हर्षों का चौक स्थित बोहरा जी गली में हुआ जिसमें गणगौर माता का सामूहिक पूजन तथा माता के बासा का कार्यक्रम किया।

कार्यक्रम की संयोजक मोनिका पुरोहित ने बताया कि इस अवसर पर पूरे गली मौहल्ले को सजाया गया। गणगौर माता का सामूहिक पूजन किया गया तथा हर घर में गणगौर माता के भोग लिए बड़ा प्रसाद बनाया गया। मौहल्ले की सभी महिलाओं ने मिल कर गणगौर माता के गीत तथा भजन गाये। जिसमें प्रमुख रुप से नबंदा पुरोहित, राखी ब्यास, गायत्री बोहरा, सुमन ब्यास, किरण आचार्य सहित गली मोहल्ले के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *