ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कमल परिवार की सोच के साथ देश के विकास में भागीदार बनें : अर्जुनराम मेघवाल

लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने सुरपुरा, सलूण्डिया, अणखीसर, धुपालिया, जैसलसर, मैनसर, बग्नेऊ, गजसुखदेसर क्षेत्र का दौरा किया।

जनसंपर्क के दौरान अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि हमारा परिवार कमल परिवार की सोच के साथ हम सभी को देश के विकास में भागीदार बनना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की बदौलत ही आज वे बीकानेर की पैरवी देश की सबसे बड़ी पंचायत में कर रहे हैं। लोगों के आशीर्वाद से तीन बार क्षेत्र के प्रतिनिधित्व का मौका मिला है। जनता के उत्साह और स्नेह को देखकर लगता है कि इस बार जनता ओर अधिक प्यार मतों के रूप में मुझे देकर संसद भेजेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सूरज अस्त हो रहा है। कांग्रेस के प्रत्याशी मैदान छोड़कर भाग रहे हैं। जबकि भाजपा और मोदी ने देश की जनता के साथ किया प्रत्येक वादा निभाया है। इससे जनता में भाजपा के प्रति विश्वास और अधिक प्रगाढ़ हुआ है।

पूर्व विधायक बिहारीलाल विश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ा है। प्रदेश की जनता ने राजस्थान में भाजपा को बहुमत दिलाया है। अब डबल इंजन की सरकार प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ जिताएं, जिससे विकास का यह क्रम बरकरार रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *