ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को छठवीं बार फोन कर सिलक्यारा सुरंग रेस्क्यू की ली जानकारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को छठवीं बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर प्रधानमंत्री से बातचीत की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज फोन कर उत्तरकाशी के सिलक्यारा में निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को केंद्रीय एजेंसियों, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों और प्रदेश प्रशासन के परस्पर समन्वय से युद्धस्तर पर संचालित राहत और बचाव कार्यों में हो रही प्रगति से अवगत कराया।

प्रधानमंत्री को बताया कि मौके पर श्रमिकों के उपचार और देखभाल के लिए चिकित्सकों की टीम, एम्बुलेंस, हेली सेवा एवं अस्थायी हॉस्पिटल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में एम्स, ऋषिकेश में चिकित्सकों को तैयार रखा गया है।

प्रधानमंत्री को श्रमिक बंधुओं और उनके परिजनों से हो रही निरंतर बातचीत और उनकी कुशलता से भी अवगत कराया और स्वयं के भी उत्तरकाशी में रहकर बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग करने की भी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *