ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उल्लासपूर्वक मनाया राष्ट्रपति का जन्मदिवस

भारतीय जनता पार्टी महानगर, देहरादून कार्यालय पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष बलदेव नेगी के नेतृत्व में मंगलवार को मोर्चे के समस्त महानगर पदाधिकारियों ने देश की प्रथम जनजाति मोर्चा से संबंध रखने वालीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्म दिवस बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ सभी जनजाति पदाधिकारियों ने मनाया।

वास्तव में आज पूरे देश का जनजाति समुदाय अपने आप को बहुत ही गौरवान्वित महसूस करता है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने समाज के एक ऐसे व्यक्तित्व को भारत के सर्वोच्च पद पर आसीन किया है, जिनका दूर-दूर तक सीधे राजनीतिक में कोई स्वार्थ नहीं था। आज तक इस देश में कांग्रेस ने इतने सालों तक राज किया परंतु कांग्रेस पार्टी ने जनजाति समुदाय के उत्थान के बारे में कभी कोई विचार नहीं किया, यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है। समस्त जनजाति समुदाय भारतीय जनता पार्टी का हार्दिक धन्यवाद अभिनंदन करता है। जन्म दिवस कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वस्थ निरोगी जीवन उनके दीर्घायु की कामना भगवान बद्री विशाल से की।

इस अवसर पर मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम भी किया गया। कार्यक्रम में महानगर महामंत्री सुरेंद्र सिंह राणा महानगर कार्यकारिणी सदस्य राजेश बडोनी महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना बागड़ी विमला राणा, प्रताप तोमर, गंभीर सिंह चौहान, संजय जोशी, नवीन नौटियाल आदि भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *