ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पूस का महीना शुरू होने से एक दिन पहले ही मुरादाबाद में घने कोहरे ने दी दस्तक

पूस का महीना शुरू होने से एक दिन पहले ही मुरादाबाद में घने कोहरे ने दस्तक दे दी। बुधवार से पूस का महीना प्रारंभ हो रहा है और पूस की सर्दी का सितम कम नहीं रहेगा, इसका आभास जनपद के लोगों को मंगलवार को हो गया। आज जनपद का न्यूनतम पारा 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम पारा 21 डिग्री रहने के अनुमान है।

जिले में सोमवार देर रात्रि घना कोहरा छा गया था, जो मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक छाया रहा। दोपहर 12 बजे के बाद आसमान में सूर्य देवता के दर्शन हुए। इस कोहरे के बीच रात का न्यूनतम तापमान लगभग पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया था। अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।

राजकीय इंटर कालेज मुरादाबाद के मौसम प्रयोगशाला प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि बीते वर्षों की अपेक्षा जनपद में इस बार कोहरे ने 15 दिन देरी से दस्तक दी है। बीते माह 24 नवम्बर को मुरादाबाद में कोहरा छाया था, लेकिन उससे ठंड में कोई खास इजाफा नहीं हुआ था। उन्होंने आगे बताया कि बुधवार और गुरूवार जिले का न्यूनतम पारा 6 डिग्री रहने का अनुमान है। दोनों दिन हवा के साथ कोहरा भी छाया रहेगा और धूप भी निकलेगी। हवा में ठंड का अहसास तेजी के साथ बढ़ जाएगा। वहीं शुक्रवार से सोमवार तक मुरादाबाद में बादल छाए रहेंगे, जिससे ठंड और बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *