ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Politics: लालू यादव से मिले अखिलेश यादव, महागठबंधन को लेकर चर्चा तेज

पटना: प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज दिल्ली में राजद चीफ लालू यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है।

जानकारी के मुताबिक, अखिलेश यादव लालू यादव से मिलने मीसा भारती के घर पहुंचे। इस दौरान सपा प्रमुख ने लालू यादव से स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं, उन्होंने मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए इसे ‘कुशलक्षेम मुलाकात’ बताया है। हालांकि, सियासी गलियारों में इस मुलाकात को विपक्षी एकता से जोड़कर देखा जा रहा है।

खुशखबरी ! 1 मई से अनचाहे कॉल से छुटकारा

बता दें कि, वहीं, हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता का संदेश लेकर विपक्षी नेताओं के पास गए थे। उन्होंने विपक्षी नेताओं से भाजपा के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया था।

25 अप्रैल को ही नीतीश कुमार लखनऊ में थे, जहां उन्होंने अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान नीतीश के साथ लालू यादव के बेटे और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। इससे पहले नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने ममता बनर्जी से मुलाकात की थी। अब, अखिलेश और लालू यादव की मुलाकात से भाजपा के खिलाफ गठबंधन की चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *