ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बंद घर से पुलिसकर्मी का शव बरामद

जिले के तुफानगंज के वार्ड नंबर-9 इलाके में एक बंद घर से बीती रात पुलिसकर्मी का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान चित्तजीत कुमार सिंह (50) के रूप में की गई है। वे कूचबिहार पुलिस लाइन में होम गार्ड के पद पर तैनात थे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दो दिनों से चित्तजीत नजर नहीं आ रहे थे। अचानक उनके घर से बदबू आने लगी। तूफानगंज थाने को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर तूफानगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया। तूफानगंज थाने की पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *