ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

थानों का लैंडलाइन फोन खराब, आमजन के लिए परेशानी का सबब

पुलिस की लापरवाही आमजन के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। समय पर बिल नहीं भरने के कारण थानों के लैंडलाइन फोन बंद हो जाते है। ऐसे में आमजन जरुरत पड़ने पर पुलिस से मदद नहीं ले पाते है। जयपुर शहर में करीब सत्तर से अधिक थाने है। जयपुर शहर को चार जिलों में बांटा गया है। इसमें जयपुर पूर्व, जयपुर साउथ, जयपुर पश्चिम और जयपुर उत्तर शामिल है। खास बात यह है कि इसमें करीब अस्सी फीसदी थानों के फोन किसी न किसी कारण से बंद ही मिलते है। इनमें सबसे बड़ा कारण फोन का समय पर बिल जमा नहीं होना है।

एक थानाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि थाने का फोन बिल समय पर जमा नहीं होने के कारण ज्यादातर बंद रहता है। इसमें बिल जमा करवाने की प्रक्रिया सबसे बड़ा कारण है। पहले हैड ऑफिस टेलीफोन का बिल भेजो और जब वह पास होकर आ जाए तो उसे जमा करवाया जाता है। इतने में टेलीफोन कम्पनी उसे बंद कर चुकी होती है। बिल जमा होने के बाद कई दिन उसे चालू करवाने में गुजर जाते है। कई बार तो खुद की जेब से ही बिल जमा करवाना पड़ता है।

थानों के टेलीफोन बिल के साथ बिजली का बिल भी समय पर नहीं भरा जाता है। कई बार थानों में चोरी की बिजली के उपयोग के मामले भी सामने आ चुके है। लेकिन पुलिस प्रशासन इन सभी व्यवस्थाओं को सुधारने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।

इस मामले में पुलिस कमिश्नर, जयपुर बीजू जॉर्ज जोसफ का कहना है कि थानों के फोन बंद होने की शिकायतें मिल रही हैं। थानों के फोन्स सुचारू रुप से चले इसके लिए प्रयास किए जा रहे है। इसके लिए व्यवस्था में कुछ बदलाव किए जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *