ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नवादा में जसीडीह-पुणे ट्रेन ठहराव को लेकर रेल मंत्री से मिले सांसद विवेक ठाकुर

भाजपा नेता एवं राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार मुलाकात कर नवादा सहित बिहार में रेलवे सुविधाएं बढ़ाने एवं रेलवे से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा किया।

भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने नवादा की जनता की मांग पर नवादा स्टेशन पर जसीडीह-पुणे साप्ताहिक ट्रेन के ठहराव का आग्रह किया। उन्होंने नवादा के काशीचक स्टेशन के निकट रेल समपार फाटक के निर्माण का भी आग्रह किया। साथ ही उन्होंने पावापुरी स्टेशन पर श्रमजीवी व बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस के ठहराव के साथ-साथ बिहार के विभिन्न स्टेशनों से कोरोना काल में हटाए गए ट्रेन ठहराव को पुनः परिचालन करने का आग्रह किया।

मुलाकात के दौरान ही अश्विनी वैष्णव ने इन सभी बिंदुओं पर शीघ्र फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किए। विवेक ठाकुर ने कहा कि इन कार्यों की स्वीकृति से संबंधित क्षेत्रों में विकास एवं प्रगति को गति मिल सकेगी तथा रेल यात्रियों को सुविधा होगी। सांसद विवेक ठाकुर ने बताया कि शीघ्र ही उनकी मांगों पर कार्यादेश जारी करने का भी आश्वासन रेल मंत्री ने दिया है, ताकि नवादा के नागरिकों को बेहतर रेलवे सुविधा मुहैया कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *