पुलिस चौकी प्रभारी दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की झुंझुनूं टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी भालोठ पुलिस थाना पचेरी कलां जिला झुंझुनूं के चौकी प्रभारी (पुलिस हेड कांस्टेबल) को परिवादी से दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की झुंझुनूं टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसके द्वारा दी गई रिपोर्ट में कार्रवाई करने एवं मोटरसाइकिल वापस दिलवाने की एवज में चौकी प्रभारी (पुलिस हेड कांस्टेबल) रमेश कुमार बारह हजार रुपये की रिश्वत राशि की मांग कर रहा है। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इस्माइल खान के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई हुए चौकी प्रभारी पुलिस हेड कांस्टेबल रमेश कुमार को दस हजार रुपये की रिश्वत राशि गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *