• February 28, 2026

अधेड़ महिला के हत्यारोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 अधेड़ महिला के हत्यारोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नदीगांव कोतवाली क्षेत्र में अधेड़ महिला की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शराब पीने से मना करने पर युवक ने रिश्ते की भाभी की सब्बल मारकर हत्या कर दी थी । पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सब्बल और रक्त रंजित कपड़े बरामद किए हैं। आरोपी अपने बाल मुंडवा कर भागने की फिराक में था तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

गौरतलब है कि 7 अगस्त को नदीगांव थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई थी। देवर की तहरीर पर पुलिस ने मामला पंजीकृत किया था। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जय प्रकाश कुशवाहा ने बताया कि शराब पीने से मना करने पर गुस्से में उसने वारदात को अंजाम दिया था।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *