ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बकरीद और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट..

पुलिस प्रशासन बकरीद और कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड पर है। दोनों त्योहारों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने एसपी सिटी, ग्रमीण और पूर्वी एसपी, सभी सीओ और थाना प्रभारियो के साथ बैठक की। कांवड़ यात्रा के रूट पर पुलिस निगरानी कर रही है। कांवड़ यात्रा के रूट पर पड़ने वाले संवेदनशील इलाकों को पुलिस नोट कर रही है। वहीं बकरीद को लेकर भी स्पष्ट कर दिया गया है की पहले से चले आ रहे कुर्बानी स्थलों पर ही कुर्बानी दी जाएगी। नए स्थानों पर कोई कुर्बानी नहीं दी जाएगी।

शनिवार की रात पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने एसपी सिटी डाॅ, प्रवीन रंजन सिंह, एसपी ग्रामींण राम अर्ज और एसपी पूर्वी सभी सीओ,थाना प्रभारियो के साथ बकरीद और कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक हुई है। बैठक में विस्तार से चर्चा की गई है, लोगों से परम्परागत रूप से त्यौहार मनाने की अपील की गई है। वहीं कांवड़ यात्रा को लेकर नीरज कुमार जादौन ने कहा कि कांवड़ यात्रा जो हमारे यहां से गुजरती है। कांवड़ यात्रियों की सुख सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

प्रशासन ने तैयार किया मास्टर प्लान

बिजनौर में कांवड़ यात्रा और बकरीद को लेकर कप्तान ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है जिसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी हर क्षेत्र में मीटिंग कर रहे हैं। कहीं पर भी कोई समस्या ना हो, बकरीद और कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से करवाना एक चुनौती पूर्ण कार्य है, जिसको लेकर थाने-थाने मीटिंग का दौर चल रहा है। वहीं पुलिस लगातार गश्त भी कर रही है।

एसपी नीरज कुमार जादौन ने कहाँ की जबकी कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस यात्रा के रूट पर चौकसी बरते हुए है। संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित किया जा रहा है। वहीं कांवड़ यात्रियों के लिए विश्राम स्थलों को लेकर पुलिस और प्रशासन द्वारा ढाबा मालिकों से भी बातचीत की गई है। वहीं बकरीद को लेकर प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है। की

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने दिए खास दिशा निर्देश

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने जनपद भर से आये थाना प्रभारियो को गोष्ठी के माध्यम से कहाँ की बकरीद और कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर दोनों त्यौहारों को अच्छी तरीके से मनाए जाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। जो सरकार की तरफ से दिशा निर्देश हैं। उनको पढ़कर, उनको समझाकर बताया गया है। एसपी ने बताया की त्यौहार की जो अभी तक परंपराएं रही हैं। जिस तरह से त्यौहार मनाता जाता रहा है, उसके बारे में बताया गया है एसपी ने बताया की जो नगर पालिका प्रशासन की तरफ से पुलिस की तरफ से सुरक्षा और सफाई की व्यवस्था की गई है। इसके संबंध में विस्तार से चर्चा की गई है।

कांवड़ यात्रा लिए हुई विस्तार से चर्चा

कप्तान नीरज कुमार जादौन ने बताया की साथ ही साथ जो कावड़ यात्रा हमारे यहां से गुजरती है. उसके लिए विस्तार से चर्चा की गई है, कावड़ यात्रा यात्रियों के लिए सुख सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा, जो ढाबा मालिक हैं ढाबा मालिकों से बातचीत हुई है वह एक विश्राम स्थल बनाएंगे. जो भी बड़े पेट्रोल पंप हैं वह भी विश्राम स्थल बनाएंगे। एसपी ने बताया की उनकी एक अलग लेन बनाने की हम व्यवस्था कर रहे है, जिससे किसी प्रकार की मार्ग में कोई दुर्घटना ना हो, आने-जाने में कोई दिक्कत ना आए। जहां से कावड़ यात्री गंगाजल लेकर विभिन्न शिव मंदिरों में जाते हैं, इसको लेकर हमने सभी को चिन्हित कर लिया है, उन्होंने बताया की रोड को भ्रमण करके देख लिया गया है, कहीं पर कोई बाधा है तो उसे नोट कर लिया गया है, जो संवेदनशील इलाके हैं, उसको भी नोट कर लिया गया है एसपी ने दावा करते हुए कहा की पूरी कांवड़ यात्रा को हम सकुशल संपन्न कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *