ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रधानमंत्री ने की एशियाई खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की सराहना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में 107 पदकों के साथ भारत के पिछले 60 वर्षों में अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की सराहना की है। उन्होंने खिलाड़ियों के अटूट दृढ़ संकल्प, निरंतर भावना और कड़ी मेहनत की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, “एशियाई खेलों में भारत के लिए यह कितनी ऐतिहासिक उपलब्धि है। पूरा देश इस बात से बेहद खुश है कि हमारे अविश्वसनीय खिलाड़ियों ने अब तक के सर्वाधिक 107 पदक जीते हैं, जो पिछले 60 वर्षों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। हमारे खिलाड़ियों के अटूट संकल्प, अथक उत्साह और कड़ी मेहनत ने देश को गौरवान्वित किया है। उनकी जीत ने हमें याद रखने के क्षण दिए हैं, हम सभी को प्रेरित किया है और उत्कृष्टता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।”

उल्लेखनीय है कि भारत ने चीन के हांगझू में आयोजित एशियाई खेलों में अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। भारत ने अपने अभियान में कुल 107 पदकों- 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य के रिकॉर्ड के साथ चौथा स्थान हासिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *