• February 16, 2026

प्रधानमंत्री मोदी आज उद्घाटन करेंगे: दिल्ली में शुरू हो रहा ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’, AI का वैश्विक महाकुंभ

नई दिल्ली: भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। यह एक्सपो ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ के साथ 16 से 20 फरवरी तक चलेगा और AI के व्यावहारिक उपयोग, नवाचार तथा वैश्विक सहयोग का सबसे बड़ा मंच साबित होने वाला है।
पीएमओ के अनुसार, यह एक्सपो AI को नीति, नवाचार और आम नागरिकों तक पहुंचाने का राष्ट्रीय प्रदर्शन होगा। इसमें दुनिया भर से 7 राष्ट्रपतियों, 2 उपराष्ट्रपतियों और 9 प्रधानमंत्रियों सहित दिग्गज नेता, टेक कंपनियों के CEO और 2 लाख से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल होंगे। कुल मिलाकर 25 लाख से ज्यादा आगंतुकों के पहुंचने की उम्मीद है।
विशाल एक्सपो और प्रदर्शनी एक्सपो 70,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में 10 एरेना में फैला होगा, जहां वैश्विक टेक कंपनियां, स्टार्टअप, शिक्षाविद, अनुसंधान संस्थान, केंद्रीय मंत्रालय, राज्य सरकारें और अंतरराष्ट्रीय भागीदार एक मंच पर होंगे। इसमें 13 देशों के विशेष पवेलियन लगेंगे, जो AI में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रदर्शित करेंगे। इनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीका शामिल हैं।
300 से अधिक चुनिंदा प्रदर्शनी मंडप और लाइव डेमो होंगे, जो तीन मुख्य थीम्स – लोग (People), ग्रह (Planet) और उन्नति (Progress) – पर आधारित होंगे। एक्सपो में 600 से ज्यादा हाई-पोटेंशियल स्टार्टअप भाग लेंगे, जो जनसंख्या स्तर के वास्तविक समाधान पेश करेंगे।
500+ सत्र और विशेषज्ञों की मौजूदगी इस पांच दिवसीय आयोजन में 500 से अधिक सत्र आयोजित होंगे, जिनमें 3,250 से ज्यादा दूरदर्शी वक्ता और पैनलिस्ट शामिल होंगे। इन सत्रों का फोकस AI के परिवर्तनकारी प्रभाव को विभिन्न क्षेत्रों में समझने और यह सुनिश्चित करने पर होगा कि AI से हर वैश्विक नागरिक लाभान्वित हो।सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कार्यक्रम को लेकर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 10 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। कार्यक्रम स्थल के आसपास एंटी-ड्रोन सिस्टम, मजबूत एयर डिफेंस और 500 से अधिक CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है।एक्सपो कब खुलेगा आम जनता के लिए? समिट के पहले दिन (16 फरवरी) उद्घाटन के बाद एक्सपो क्षेत्र शाम 5 बजे तक सीमित रहेगा। प्रदर्शनी 17 फरवरी से सभी के लिए खुल जाएगी। इच्छुक लोग रजिस्ट्रेशन कर भाग ले सकते हैं।यह आयोजन भारत को AI के क्षेत्र में वैश्विक केंद्र बनाने और जिम्मेदार, समावेशी तथा सतत विकास के लिए AI का उपयोग बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *