• April 13, 2026

नारी शक्ति वंदन अभियान में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर

राजधानी नई दिल्ली में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दशकों से लंबित इस मुद्दे पर अब निर्णायक कदम उठाने का समय आ गया है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि 16, 17 और 18 अप्रैल की तारीखें इस दिशा में बेहद महत्वपूर्ण साबित होंगी। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य के तहत संसद के बजट सत्र के दौरान 16 अप्रैल से एक विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है, जिसमें महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन’ अभियान को देशभर की करोड़ों महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने इस समर्थन को इस पहल की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि माताओं और बहनों का आशीर्वाद इस अभियान को और मजबूती देगा।

प्रधानमंत्री के इस बयान को महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *