ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी का जीतनराम मांझी ने किया स्वागत

पटना, 19 जून  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशेष विमान से आज कुछ समय पहले गया एयरपोर्ट पहुंच गए। यहां उनका स्वागत केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किया। प्रधानमंत्री मोदी यहां से नालंदा विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो गए हैं। वो करीब 10ः30 बजे नालंदा विश्वविद्यालय के नेट जीरो ग्रीन कैंपस का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले एक्स पर लिखा है, “यह हमारे शिक्षा क्षेत्र के लिए बहुत खास दिन है। आज सुबह करीब 10:30 बजे राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया जाएगा। नालंदा का हमारे गौरवशाली अतीत से गहरा नाता है। यह विश्वविद्यालय निश्चित रूप से युवाओं की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने में बहुत मददगार साबित होगा”।

उल्लेखनीय है कि नालंदा विश्वविद्यालय को भारत लूटने आए आक्रांताओं ने तबाह कर दिया था। करीब आठ सौ साल बाद नालंदा एक बार फिर शिक्षा का केंद्र बनकर इतिहास बनाने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *