ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 10 से अधिक घायल

दादा धूनी वाले के दर्शन के लिए आ रहे सिवनी मालवा के श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को मंगलवार तड़के एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 10 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल ले जाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार तड़के करीब 4 बजे सिवनी मालवा के कुछ श्रद्धालु दादा धूनी वाले के दर्शन के लिए खंडवा की ओर आ रहे थे। इसी बीच रुधि टोल टैक्स के समीप गिट्टी खदान की ढलान पर पिकअप को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक खंडवा से हरसूद की ओर जा रहा था। हादसे में 10 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को पहले खंडवा के जिला अस्पताल लाया गया। इनमें से कुछ की गंभीर स्थिति को देखते हुए इंदौर रेफर किया गया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि ड्राइवर साइड से पिकअप गाड़ी पिचक गई। पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *