ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पीजी कॉलेज उत्तरकाशी के तीन एनसीसी कैडेट शामिल होंगे गणतंत्र दिवस परेड में

पीजी कॉलेज उत्तरकाशी के तीन एनसीसी कैडेट नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित गणतंत्र दिवस में परेड शामिल होंगे।

इधर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सविता गैरोला ने अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए चयनित सभी कैडेटों को शुभकामनाएं प्रदान की इसके साथ ही उन्होंने अन्य छात्र-छात्राओं से इन कैडेटों से प्रेरणा लेने का भी आह्वान किया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के 3/3SD एनसीसी प्लाटून के तीन कैडेटों, अंडर अफसर अमन रावत, कैडेट अमन कुमार, और कैडेट दीपक रावत का चयन प्रतिष्ठित गणतंत्र दिवस परेड (आरडीसी) एवं प्रधानमंत्री एनसीसी रैली में हिस्सा लेंगे।

बता दें कि गणतंत्र दिवस कैम्प ( आर डी सी ) देश के युवा संगठन राष्ट्रीय कैडेट कोर के अंतर्गत नई दिल्ली में 1 माह तक चलने वाला सबसे प्रतिष्ठित कैम्प है। इसमें चयन के लिए कैडेटों को विभिन्न चरणों की कठिन प्रतिस्पर्धा से गुजरना पड़ता है। इसमें प्रतिभाग के लिए देश के सभी एनo सीo सीo निदेशालयों से कुछ चुनिंदा कैडेटों का चयन उनकी मानसिक एवं शारीरिक कुशलता के आधार पर होता है।

महाविद्यालय के इस अवसर पर महाविद्यालय एन० सी० सी० प्रभारी ले० आकाश मिश्र ने भी कैडेटों की इस महान उपलब्धि पर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *