ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लोग कांग्रेस से खुश, फिर बनेगी सरकार: नेटा डिसूजा

महिला कांग्रेस प्रमुख नेत्री नेटा डिसूजा रविवार को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में शामिल होने रायपुर पहुंची हैं। इससे पहले नेटा डिसूजा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा व केंद्र की भाजपा सरकार को कई मुद्दे पर घेरा, साथ ही कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है।

डिसूजा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों की खुशहाली के लिए कांग्रेस की सरकार फिर से बनेगी। ग्राउंड रिपोर्ट बता रही है कि लोग कांग्रेस से खुश हैं। नेटा डिसूजा ने कहा कि महिला आरक्षण पर सवाल खड़े हो रहे हैं और खड़े होने चाहिए। केंद्र सरकार ने महिलाओं को ठगने का काम किया है। साढ़े 9 वर्षों में महंगाई, बेरोजगारी से लेकर बढ़ते अपराधों से महिला परेशान है। नए संसद में महिलाओं को रिझाने के लिए महिलाओं को ठगने का काम किया गया है। 2034 में यह रिजर्वेशन लागू होगा। सहीं में करना था तो तुरंत कर सकते थे। महिला आरक्षण बिल से आक्रोश महिलाओं में बहुत ज्यादा है। आईएनडीआईए गठबंधन की सरकार बनेगी तब 33 प्रतिशत महिला आरक्षण तुरंत लागू होगा। नेटा डिसूजा ने कहा कि कांग्रेस ने देश में महिला राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए काम किया है। राजीव गांधी की सोच थी, जिन्होंने 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिए रखा। किस बात का सेंसस है? 2011 में जो सेंसस हुआ, उसके बलबूते पर आरक्षण क्यों नहीं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *