• October 16, 2025

पंजाब के दो खतरनाक बदमाश मुंबई में गिरफ्तार

 पंजाब के दो खतरनाक बदमाश मुंबई में गिरफ्तार

मुंबई के होटल कामरान रेजीडेंसी में पुलिस ने बुधवार को छापा मार कर पंजाब के दो खतरनाक बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस और मुंबई पुलिस ने संयुक्त रूप से की है।

पुलिस के अनुसार पंजाब निवासी पंचममूर सिंह (31) और हिमांशु माता (31) पर हत्या, जबरन वसूली आदि के 11 मामले दर्ज हैं। दोनों पंजाब पुलिस की दबिश से डर कर मुंबई में आ छिपे थे। पंजाब के जालंधर जिले की पुलिस टीम को इन दोनों के मुंबई में छिपे होने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इस जानकारी के आधार पर जालंधर पुलिस आयुक्त ने उन भगोड़ों को पकड़ने के लिए मुंबई अपराध शाखा से सहायता मांगी थी। इसके बाद बुधवार को मुंबई और जालंधर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को मुंबई के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *