ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पानी का टैंकर पलटने से बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने काटा बवाल

भागलपुर के कबीरपुर मोहल्ले में मंगलवार को नगर निगम का पानी से भरा टैंकर पलट गया। इस घटना में एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बताया जा रहा है कि नगर निगम के पानी के टैंकर में पानी भरा हुआ था। बच्चे एक तरफ खेल रहे थे। वहीं दूसरी तरफ से तेज रफ्तार से पानी की टैंकर आ रही थी। स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर टैंकर की रफ्तार कम रहती तो शायद यह घटना नहीं होती। उधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने लोगों को समझा बुझाकर का मामला शांत कराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *