ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री छह को आएंगे अलवर

बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री छह अक्टूबर को अलवर पहुंचेंगे। अलवर में पुराना दिल्ली रोड स्थित लोहिया के तिबारा पर तीन दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन होगा।

संस्था सर्व समाज राष्ट्र उत्थान सेवा समिति के राम सेवक किशन गुप्ता ने प्रेस वार्ता में बताया कि पांच अक्टूबर की सुबह करीब 11 हजार महिलाएं कलश यात्रा में शामिल होंगी। हैप्पी स्कूल के मैदान से यात्रा शुरू होगी। जो शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई मंडी स्थित मंदिर पहुंचेगी। जहा यात्रा का समापन होगा। पंडित धीरेंद्र शास्त्री 6 अक्टूबर दिल्ली से सड़क मार्ग से सुबह करीब 11 बजे अलवर पहुंचेंगे। यहां नंगली सर्किल से बिजली घर चौराहा, भगतसिंह चौराहा होते हुए हनुमान सर्किल तक उन्हें शोभायात्रा के साथ लाया जाएगा। उसके बाद कथा स्थल पर शाम को चार बजे हनुमंत कथा का आयोजन होगा ।

सात अक्टूबर को सुबह 10 से 2 बजे तक दिव्य दरबार लगेगा, शाम को 4 बजे हनुमंत कथा का आयोजन होगा। आठ अक्टूबर का कार्यक्रम स्वयं धीरेंद्र शास्त्री तय करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *