ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महिला को जिंदा जलाकर मारने के प्रयास के बाद पंचायत सचिव ने की आत्महत्या

बदायूं जिले के सदर कोतवाली इलाके के शहवाजपुर मोहल्ले में महिला को जिंदा जलाने के प्रयास के बाद पंचायत सचिव ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आग लगने से झुलसी महिला को बचाने आई उसकी बेटी भी झुलस गई। झुलसी मां बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।

सदर कोतवाली के शहवाजपुर के रहने वाले धीरेंद्र साहू के घर में घुसकर 12 दिसंबर मंगलवार की रात पंचायत सचिव राजीव सागर ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज की विरोध करने पर मिट्टी का तेल डालकर उसकी पत्नी शालू साहू को जिंदा जलाने का प्रयास किया। आग से जल रही अपनी मां शालू को बचाने जब उसकी बेटी दिया साहू आई तो वह भी झुलस गई। इसके बाद पंचायत सचिव राजीव सागर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसे उसके घर वाले बरेली ले गए। जहां राजीव सागर की मौत हो गई। उधर गंभीर रूप से झुलसी मां बेटी को घर वालों ने जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मामले में सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया की पंचायत सचिव राजीव सागर के खिलाफ हत्या करने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था। पंचायत सचिव राजीव सागर ने भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है ताकि दोषियों पर कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *