ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पालघर जिले से लाखों का मादक पदार्थ जप्त

पालघर जिले में मादक पदार्थो की तस्करी थमती नही दिख रही है। पुलिस ने एक फिर 66 वर्षीय नाइजीरियाई महिला से लगभग 6.4 लाख रुपये का मादक पदार्थ जब्त किया।

एक अधिकारी ने बताया कि तुलिंज पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी केहिंदे बोलाजी बेलो के प्रगति नगर स्थित मकान में छापा मारा।

तुलिंज थाने के वरिष्ठ निरीक्षक शैलेंद्र नगरकर ने बताया कि पुलिस ने बेलो के पास से 56.2 ग्राम मादक पदार्थ ”एमडी” और 7.5 ग्राम कोकीन जब्त की जिसकी कीमत करीब 6.4 लाख रुपये है। पुलिस महिला के खिलाफ स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *