ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पकड़ीदयाल में 17 फरवरी से होगा दो दिवसीय श्री खाटू श्याम महोत्सव

श्री खाटू श्याम मित्र मंडल, पकड़ीदयाल के तत्वाधान में अगामी 17-18 फरवरी को पकड़ीदयाल-मोतिहारी रोड स्थित होटल युवराज पैलेस में दो दिवसीय श्री खाटू श्याम कृपा महोत्सव का आयोजित किया जायेगा।कार्यक्रम को लेकर भव्य पंडाल सहित अन्य तैयारी का कार्य तेजी से चल रहा है।

श्री खाटू श्याम मित्र मंडल, पकड़ीदयाल के संस्थापक अध्यक्ष सह महोत्सव के संयोजक राजेश जायसवाल उर्फ पप्पू जायसवाल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 17 फरवरी के सुबह में महोत्सव स्थल से बाबा खाटू श्याम जी की ज्योत एवं निशान पूजा अर्चना के बाद गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से भव्य निशान-शोभा यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली जाएगी।दोनों दिन 17 एवं 18 को बाबा श्री श्याम का अनुपम श्रृंगार, ज्योत, छप्पनभोग सुमधुर भजन कीर्तन,पुष्प वर्षा,श्याम रसोई भी आयोजित किये गये है।

17 फरवरी को संध्या 5 बजें से दिल्ली के सुप्रसिद्ध भजन गायक शीतल पाण्डेय एवं प्रयागराज के बुलबुल अग्रवाल भजन की प्रस्तुति करेगे। वही 18 फरवरी को संध्या 5 से अजहर अली खाटूधाम,राजस्थान एवं आयुष-पीयूष सिलीगुड़ी,पश्चिम बंगाल भजन प्रस्तुत करेगे।इसके साथ ही अमित कश्यप म्यूजिकल ग्रुप (दिल्ली) एवं रामजी साउंड, मुजफ्फरपुर का भी कार्यक्रम आयोजित है।

आयोजन समिति के संयोजक राजेश जायसवाल उर्फ पप्पू ने बताया कि महोत्सव को सफल बनाने को लेकर समिति के प्रधान महासचिव मनोज जायसवाल सहित अन्य लोग दिन रात जुटे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *