ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विश्व में भारत की आर्थिक प्रगति की सराहना हो रही : विजय चौधरी

संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सोमवार को यहां बताया कि आज पूरे विश्व में भारत की आर्थिक प्रगति की सराहना हो रही है। पिछले वर्ष वैश्विक स्तर पर सभी देशों को मिलाकर औसत प्रगति दर 3 प्रतिशत थी, जबकि भारत की प्रगति दर इसके दो गुनी से भी अधिक 7 प्रतिशत के लगभग थी।

मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि लिया आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान वित्तीय वर्ष के तीसरे तिमाही यानी अक्टूबर से दिसंबर 2023 में भारत की प्रगति दर 8.4 प्रतिशत रही है, जिससे पूरी दुनिया अचंभित है। दूसरी तरफ, पिछले वर्ष बिहार की प्रगति दर 10.6 प्रतिशत रही है, जो देश में सर्वाधिक है।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण, हर घर बिजली तथा शुद्ध पेयजल उपलब्धता से लेकर जातीय गणना सफलतापूर्वक कराने हेतु पूरे देश में बिहार की नजीर के रूप में सराहना हो रही है। इस तरह, केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों की बदौलत बिहार में राजग बहुत मजबूत स्थिति में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *