ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मंत्री ओपी चौधरी का आज खरसिया में मेगा रोड शो

वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज (सोमवार) को खरसिया में होंगे, जहां उनके मंत्री बनने के पश्चात प्रथम आगमन को लेकर मेगा रोड शो किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस नेता रविंद्र गवेल अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा में प्रवेश करेंगे।

रविवार की देर शाम को भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में यह निर्णय हुआ कि कैबिनेट मिनिस्टर ओपी चौधरी का भव्य स्वागत रायगढ़ चौक में किया जाएगा। जहां से 500 से अधिक मोटरसाइकिल तथा लगभग 100 कारों के काफिले के साथ अग्रसेन चौक, जैन चौक, स्टेशन चौक, रेस्ट हाउस और रेलवे क्रॉसिंग होते हुए ओपी चौधरी ग्राम नवापारा के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां कबीर राईस मिल में शाम 5:00 बजे विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष तथा चरणदास महंत के करीबी रविंद्र गवेल अपने हजारों समर्थकों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *