October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सुभासपा अध्यक्ष राजभर ने की जेपी नड्डा से मुलाकात

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। लोकसभा के आगामी चुनाव को लेकर राजभर की नड्डा से मुलाकात अहम मानी जा रही है।

मुलाकात के बाद राजभर ने एक्स पर लिखा, आज नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार के राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि भर एवं राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल किये जाने के लिए प्रस्ताव यथा शीघ्र उत्तर प्रदेश सरकार से केंद्र सरकार को रिपोर्ट मंगाने पर गंभीर चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.