October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फतेहाबाद में डाक्टरों की हड़ताल, सरकारी अस्पताल में मरीज वापस लौटे

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेस के आह्वान पर शुक्रवार को भी जिलेभर के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप्प रही। हालांकि विभाग द्वारा इमरजेंसी सेवाओं के लिए बाहर से डॉक्टरों की सहायता ली जा रही है, ताकि लोगों को दिक्कतें न आएं। चिकित्सकों की हड़ताल के चलते इमरजेंसी को छोड़ सामान्य ओपीडी बंद रही। हड़ताल के कारण नागरिक अस्पताल आए मरीज निराश होकर वापस लौट गए। इमरजेंसी में भी केवल बहुत जरूरी मरीजों को ही उपचार दिया जा रहा है।

सिविल सर्जन डॉ. संगीता अबरोल का कहना है कि चिकित्सकों की हड़ताल के कारण लोगों को परेशानी न हो, इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनुबंध पर लगे डॉक्टरों की डयूटी लगाई गई है। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेस के जिला प्रधान डॉ. भरत सहारण ने कहा कि आपातकाल स्थिति में डॉक्टर मानवता के नाते मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि मांगें न माने जाने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। डॉक्टरों की हड़ताल से नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में ईएनटी, टीबी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक, बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी बंद रही। चिकित्सकों की मांग है कि एसएमओ की सीधी भर्ती पर रोक लगाई जाए।

पीजी के लिए बॉण्ड राशि को एक करोड़ से घटाकर 50 लाख किया जाए। पीजी को लेकर पॉलिसी बनाई जाए। सीएमओ डॉ. संगीता अबरोल ने बताया कि रेगुलर डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं, लेकिन लोगों को परेशानी न आए, इसलिए बाहर से कंसलटेंट की सेवाएं ली जा रही हैं। मेडिसन ओपीडी खुलवा दी गई है और इमरजेंसी में एनएचएम के चिकित्सकों को लगाया गया है। यदि इमरजेंसी में सिजेरियन के लिए जरूरत पड़ती है तो निजी चिकित्सकों की भी सेवाएं ली जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.