ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत एक घायल

ब्यावरा- सिरोंज राजमार्ग पर शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में ग्राम लोधीपुरा जोड़ के समीप शुक्रवार की रात एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई, वहीं एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और अज्ञात चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात ब्यावरा-सिरोंज मार्ग पर ग्राम लोधीपुरा जोड़ के समीप तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार देवेन्द्र (32) पुत्र अजयसिंह बंजारा निवासी अनासीकला विदिशा की मौके पर ही मौत हो गई वहीं रुपसिंह (24)पुत्र लालाराम बंजारा निवासी लटेरी विदिशा को गंभीर चोटें लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोेस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। दुघर्टना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रुपसिंह की रिपोर्ट पर अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 184, 304 ए के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *