ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पुलिस फायरिंग में डीएनएलए कैडर की मौत तीन घायल

डिमा हसाओ जिले में पुलिस फायरिंग में युद्धविराम की घोषणा करने वाले संगठन दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी (डीएनएलए) के एक कैडर की मौत हो गई। इस गोलीबारी में तीन कैडर घायल भी हुए हैं।

डिमा हसाओ जिले के माइबोंग में गुरुवार की रात सुरक्षाकर्मियों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाया था। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों पर डीएनएलए के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। इस पर पुलिस की जवाबी फायरिंग में शांति समझौते के तहत युद्धविराम कर चुके डीएनएलए का एक कार्यकर्ता मारा गया। फायरिंग में तीन डीएनएलए कैडर गंभीर रूप से घायल हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *