ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एक क्विंटल से अधिक गांजे के साथ एक गिरफ्तार

एनजेपी थाने की पुलिस ने एक क्विंटल से अधिक मात्रा में गांजे के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम मिंटू सरकार है।

एनजेपी थाना से मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात गुप्त सूचना पर फूलबाड़ी-1 नंबर अंचल के भोलामोड़ इलाके में अभियान चला कर एक चार पहिया वाहन को रोका गया। जब वाहन की तलाशी ली गई तो गुप्त चेंबरों से 10 पैकेट गांजा बरामद किया गया। जिसका वजन एक क्विंटल 11 किलो है। जप्त गांजे की अनुमानित बाजार मूल्य 11 लाख है। इसके बाद आगे की कार्रवाई करते हुए वाहन चालक मिंटू सरकार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में वाहन चालक ने बताया कि गांजा कूचबिहार से बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस आगे कि कार्रवाई में की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *