मुख्यमंत्री शिवराज ने विश्वकर्मा जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी, मंगल और कल्याण की कामना की

रविवार को विश्वकर्मा जयंती का पर्व मनाया जा रहा है। हर साल 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। हिन्दू धर्म में विश्वकर्मा को निर्माण एवं सृजन का देवता माना जाता है। इस दिन लोग अपने कारखानों और वाहनों की पूजा करते हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्वकर्मा जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के मंगल और कल्याण की कामना की है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट कर अपने शुभकामना संदेश में कहा कि देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद से प्रदेश के नवनिर्माण एवं जनकल्याण के समस्त संकल्पों की सिद्धि हो, सबका मंगल और कल्याण हो, यही कामना करता हूँ। निर्माण एवं वास्तुकला के देवता की प्रेरणा से नये व आधुनिक भारत के नव निर्माण में जुटे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी आज देश के विश्वकर्माओं को “पीएम विश्वकर्मा योजना” के रूप में एक अप्रतिम उपहार दे रहे हैं। नि:संदेह, इस योजना से कारीगरों व शिल्पकारों के पारंपरिक कौशल को न केवल नये आयाम मिलेंगे, बल्कि उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ेगी और इन्हें बड़ा बाजार भी मिलेगा, जो इनके जीवन को नई दिशा प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *