ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हैदराबाद विश्वविद्यालय के रहे छात्र स्व0 रोहित वेमुला की पुण्यतिथि पर कांग्रेस मुख्यालय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया याद

लखनऊ : हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रहे स्व0 रोहित वेमुला की पुण्यतिथि के अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष, प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह एवं निवर्तमान प्रदेश महासचिव, प्रभारी संगठन अनिल यादव ने स्व0 वेमुला के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया।

इस मौके पर श्री दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या हैदराबाद केद्रीय विश्वविद्यालय संस्थान द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न का परिणाम थी, यह आत्महत्या संस्थान द्वारा की गई हत्या थी। कांग्रेस का न्याय के लिए संघर्ष जारी रहेगा ताकि कोई दूसरा रोहित वेमुला बनने को मजबूर न हो सके।

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, बृजेन्द्र सिंह, संजय शर्मा, सुशीला शर्मा, डॉ0 रिचा शर्मा कौशिक, मनोज तिवारी, नितांत सिंह, विजय पाण्डेय आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *