ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अधिकारियों व कर्मचारियों को ईवीएम व वीवीपैट का दिया प्रशिक्षण

लोकसभा आम चुनाव को पारदर्शिता व निष्पक्षता से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन अपडेट है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह तोमर ने बताया कि जिला में अधिकारियों व कर्मचारियों को ईवीएम व वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला में 3 मार्च तक प्रत्येक दिन तीन-तीन ग्रुपों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। इसके साथ ही नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए है। उन्होंने बताया कि आयोजित प्रशिक्षण शिविरों का जिला परिषद के सीईओ अजय चोपड़ा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि लोकतंत्र प्रणाली में सरकार बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति का वोट मूल्यवान होता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को निष्पक्ष तरीके से मतदान करना चाहिए और राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

मंगलवार को स्थानीय डीपीआरसी सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए ईवीएम व वीवीपैट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर गजेंद्र सिंह व रमनदीप ने ईवीएम तथा वीवीपैट मशीन से मत करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कर्मचारियों को वीवीपैट के माध्यम से करवाए जाने वाले मतदान के बारे बरती जाने वाली सावधानियों व पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मतदान शुरू होने व खत्म होने तक वीवीपैट व ईवीएम के संचालन में बरती जाने वाली सावधानियों बारे भी बताया। चुनाव ड्यूटी मेें लगे कर्मचारी को वीवीपैट व ईवीएम की पूरी जानकारी होना बहुत ही जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *