ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़कर दुनिया की सबसे वैल्युएबल कंपनी बनी एनवीडिया

नई दिल्ली, 19 जून अमेरिका की सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। एनवीडिया ने माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की है। कंपनी के शेयरों में 3.5 फीसदी की तेजी आने से उसका बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 3.34 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया है।

एनवीडिया कॉर्प का शेयर मंगलवार को 4.60 डॉलर यानी 3.51 फीसदी की तेजी के साथ 135.58 डॉलर (करीब 11,300 रुपये) पर बंद हुआ। शेयर में इस तेजी से कंपनी का मार्केट कैप 3.34 ट्रिलियन डॉलर (करीब 278 लाख करोड़ रुपये) हो गया है। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट का मार्केट कैप 3.32 ट्रिलियन डॉलर (करीब 276 लाख करोड़ रुपये) पर आ गया। इसके साथ ही माइक्रोसॉफ्ट अब दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है, जबकि एप्पल 3.27 ट्रिलियन डॉलर (करीब 274 लाख करोड़ रुपये) मार्केट कैप के साथ तीसरे नंबर पर है।

उल्लेखनीय है कि चिप बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एनवीडिया इस महीने एप्पल को पछाड़कर दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बनी थी। यह कंपनी पहले से ही दुनिया की सबसे मूल्यवान सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली फर्म है। इसके भारत में 4 इंजीनियरिंग डेवलपमेंट सेंटर हैदराबाद, पुणे, गुरुग्राम और बेंगलुरु में स्थित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *