ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उप्र में अभी तक किसी कांग्रेसी दिग्गज का नहीं हुआ दौरा, उप्र को छोड़ा सपा के भरोसे

पहले चरण का चुनाव प्रचार 17 को खत्म हो जाएगा। इस चरण में पश्चिमी उप्र की आठ सीटों पर चुनाव होने हैं। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के तहत इस चुरण में सहारनपुर की सीट कांग्रेस के जिम्मे है। यहां से इमरान मसूद को कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा है, लेकिन अभी तक किसी केन्द्रीय बड़े कांग्रेस के नेता का उप्र में अब तक दौरा न होना, दर्शाता है कि कांग्रेस ने यहां सपा के भरोसे सब कुछ छोड़ दिया है।

हालांकि कांग्रेस की उप्र की टीम काफी सक्रिय है। चुनाव में अजय राय लगातार दौरा कर रहे हैं, तो वहीं उप्र के प्रभारी अविनाश पांडेय लगातार पश्चिमी उप्र की समीक्षा में जुटे हुए हैं। इसके बावजूद अब तक राहुल गांधी, प्रियंका गांधी या कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का उप्र में चुनावी दौरा न होना, कांग्रेस नेताओं को ही परेशानी में डाल दिया है। ऐसा लगता है कि उप्र से कांग्रेस के दिग्गजों का मोह भंग हो गया है।

कांग्रेस प्रदेश के मीडिया प्रभारी सी.पी. राय का कहना है कि सहारनपुर में रोड शो के लिए किसी केन्द्रीय नेतृत्व के बड़े पदाधिकारी के आने की संभावना है। यहां से पत्र भेजा गया है, लेकिन अभी तक औपचारिक अनुमति नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि हमारा एक-एक कार्यकर्ता चुनाव मैदान में जी-जान से जुटा हुआ है। समाजवादी पार्टी के साथ भी हम तालमेल बैठाकर चल रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषक राजीव रंजन सिंह का कहना है कि जिस प्रदेश मे पिछली बार कांग्रेस मात्र एक सीट जीत पायी थी, वहां पर ज्यादा तवज्जो देना भी ठीक नहीं है। इस कारण कांग्रेस दक्षिण में ज्यादा जोर दे रही है, जहां पर उसकी सीटें ज्यादा आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *