ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Nikay Chunav: भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सीएम योगी करेंगे 75 सभाएं

यूपी: प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में भाजपा अपना पूरा दमखम लगाने को तैयार है | कहा जा रहा है कि निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में सीएम योगी 75 जनसभाएं करेंगे। सीएम 24 अप्रैल को सहारनपुर, शामली और अमरोहा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रस्तावित जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का हर जिले में एक कार्यक्रम होगा, सभी जिलों से मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की चुनावी सभाओं की मांग की जा रही है।

निकाय चुनाव में भाजपा ने सभी 17 नगर निगम के साथ जिला मुख्यालयों सहित बड़ी नगर पालिका परिषद व प्रमुख नगर पंचायतों में जीत का लक्ष्य रखा है। सभी जिलों से सीएम की सभाओं की मांग की जा रही है, पार्टी का चुनाव प्रबंधन शाखा में सीएम व दोनों डिप्टी सीएम सहित अन्य नेताओं के चुनावी दौरे तय किए जा रहे हैं। बता दें कि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की पहली चुनावी सभा 24 अप्रैल को गाजियाबाद में होगी।

Varanasi: आज वाराणसी आएंगे सीएम योगी, कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

कर्नाटक में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में 26 व 30 अप्रैल को चुनावी सभाएं करेंगे योगी

मुख्यमंत्री योगी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। यूपी में नगर निकाय चुनाव व विधानसभा के दो उपचुनावों की व्यस्तता की वजह से फिलहाल अभी उनका दो दिन का कार्यक्रम तय हुआ है। योगी 26 अप्रैल और 30 अप्रैल को कर्नाटक में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *