Karnataka: पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी अस्पताल में भर्ती

कर्नाटक: प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी खबर सामने आई है | प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी बीमारी के चलते मणिपाल अस्पताल भर्ती हैं | मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य अब ठीक है | जानकारी के मुताबिक एचडी कुमारस्वामी को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था |

अस्पताल से जारी किये गए बुलेटिन में कहा गया है कि के बयान में कहा गया कि एचडी कुमारस्वामी को शनिवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था | बयान में बताया गया कि नेता को ओल्ड एयरपोर्ट रोड बेंगलुरु में डॉ. सत्यनारायण मैसूर की देखरेख में भर्ती कराया गया था |

Nikay Chunav: भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सीएम योगी करेंगे 75 सभाएं

चन्नापटना से भरा है नामांकन…

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस के दिग्गज नेता एचडी कुमारस्वामी ने चन्नापटना से नामांकन पत्र दाखिल किया है | प्रदेश में 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को नतीजे आएंगे | आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव को लेकर जेडीएस के दिग्गज नेता एचडी कुमारस्वामी ने चुनाव से पहले बड़ा ऐलान कर चुके हैं | उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी के 15 नेता जेडीएस में शामिल होंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *