ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Nikay Chunav: नगर पालिका की 28 सीट पर भाजपा आगे, 27 पर सपा की बढ़त

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश की 199 नगर पालिका सीटों पर शनिवार को वोटिंग जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा बढ़त बनाए हुए है, जबकि सपा उसे कड़ी टक्कर दे रही है। वहीं, बसपा और कांग्रेस अभी रेस में नहीं दिख रहे हैं। राजनी‍तिक विशेषज्ञों के मुताबिक, नगर पालिका की 199 में से 120 सीटों पर भाजपा और सपा का सीधा मुकाबला है। वहीं, 20 सीटों पर बसपा टक्कर दे रही है। अन्य सीटें दूसरों के खाते में जा सकती हैं। अभी तक जो रुझान सामने आ रहे हैं उनमें नगर पालिका की 28 सीट पर भारतीय जनता पार्टी आगे है तो वहीं, 27 पर समाजवादी पार्टी बढ़त बनाए हुए है। सात सीट पर बहुजन समाज पार्टी और 17 सीट पर निर्दलीय प्रत्‍याशी आगे चल रहे हैं।

बता दें कि नगर पालिका भी स्थानीय निकाय संस्था है, जो शहर से जुड़े विकास कामों को अमलीजामा पहनाती है। ये नगर निगम से जनसंख्या (पांच लाख) और क्षेत्रफल में छोटा होता है। नगर पालिकाएं आमतौर पर छोटे शहरों और कस्बों में होती हैं। प्रदेश में कुल 200 नगर पालिका हैं। ये भी वार्डों में बंटी होती हैं। नगर पालिका के प्रमुख को नगर पालिका अध्यक्ष कहते हैं। उसका चुनाव सीधे जनता करती है और वह प्रशासनिक अध्यक्ष होता है।

अखिलेश को सता रहा डर, ट्वीट कर EC को चेताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *