ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पांच हजार रुपये रिश्वत लेते निगम कर्मी गिरफ्तार

यमुनानगर, 11 सितंबर। प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के नाम पर विजिलेंस टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते नगर निगम के कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बुधवार को विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर सतपाल ने बताया कि टैगोर गार्डन निवासी पारस शर्मा का 70 गज का एक प्लॉट है। जिसकी प्रॉपर्टी आईडी किसी और के नाम गलत दर्ज हो गई थी। वह उसे ठीक करवाने के लिए कई दिन से नगर निगम के चक्कर लगा रहा था। नगर निगम में अप्रोचमेंट रिमूवर के पद पर तैनात कर्मी आलोक आजकल कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर प्रॉपर्टी आईडी ठीक करने का कार्य करता है। पारस के अनुसार प्रॉपर्टी आईडी ठीक करने के नाम पर पांच हजार

रुपये मांग रहा था। इसकी शिकायत पीड़ित ने विजिलेंस को दी। इस पर विजिलेंस ने जाल फैलाकर कोर्ट परिसर की एक दुकान पर पीड़ित से रिश्वत के रुपये लेते निगमकर्मी आलोक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस की टीम ने आरोपित से रिश्वत के नोट भी बरामद कर लिए और टीम आरोपित को अपने साथ ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *