October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कानपुर में घरेलू कलह से क्षुब्ध पीआरडी जवान ने विशाख्त पदार्थ खाकर दी जान

कानपुर, 18 जुलाई । घाटमपुर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में घरेलू कलह से क्षुब्ध होकर गुरुवार को पीआरडी के जवान ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि घाटमपुर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव निवासी कुंवर लाल (39) पुत्र मूलचंद पीआरडी जवान के रूप में काम करके परिवार का किसी तरह भरण—पोषण करता था। गुरुवार को उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत खराब हुई तो परिवार के लोग उसे उपचार के लिए तत्काल सीएचसी घाटमपुर में भर्ती कराया। जहां उसे ​चित्सिकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस घटना के पीछे प्रथम दृष्टया पत्नी से विवाद बताया जा रहा है। पत्नी से हुए विवाद के बाद, उसकी पत्नी अपने मायके चली गई। इससे क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या करने के लिए जहरीला पदार्थ खाया। उसकी मौत हो गई। पुलिस टीम ने परिवार से तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.