ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

महोबा – संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता महिला की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने ससुराली जनों पर छत से नीचे फेंक कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।

जनपद की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद के बारीगढ़ थाना क्षेत्र की टिकरी गांव निवासी ओम प्रकाश कुशवाहा ने बताया कि उसकी 6 बेटियां और दो बेटा है। दूसरे नंबर की बेटी ममता का विवाह बारीगढ़ निवासी कल्लू कुशवाहा के बेटा सुखदेव कुशवाहा से तय किया था। अगले वर्ष शादी करने की बात कही थी।कल्लू उसी समय शादी करवाने पर टिका था लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह उस समय शादी करने में असमर्थ था। कल्लू उसका बेटा सुखदेव उसकी बेटी को घर से जबरन ले गए थे तब से उन्होंने बेटी को मायके नहीं आने दिया। उसको लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप लगाते हुए कहा कि ससुरालीजनों ने उसकी बेटी ममता को छत से नीचे फेंक कर हत्या कर दी है। बुधवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका की एक मासूम बेटी बताई जा रही है। उसकी उम्र लगभग डेढ़ माह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *