ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यादव समाज की उपेक्षा करने के विरोध में 13 को अलवर में होगा विरोध प्रदर्शन

राजस्थान सरकार के मंत्रिमंडल में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से नाराज यादव समाज 13 जनवरी को अलवर के राव तुला राव सर्किल पर सुबह 11 बजे विरोध प्रदर्शन करेगा। समाज के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मंत्रिमंडल विस्तार में भी यादव समाज के जनप्रतिनिधियों को जगह ने दी गई तो पूरे राजस्थान में यादव समाज भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगा। आने वाले लोकसभा चुनाव में भी इसका असर देखने को मिलेगा।

यादव समाज नेता फतेह सिंह यादव ने बताया कि सन 1962 से लेकर 2023 तक हर सरकार के मंत्रिमंडल में यादव समाज के जन प्रतिनिधियों को स्थान दिया गया लेकिन राजस्थान में बनी भाजपा सरकार ने यादव समाज के जन प्रतिनिधियों की उपेक्षा की है। इससे यादव समाज में बड़ा आक्रोश है। उन्होंने बताया कि पांच लोकसभा और करीब 20 विधानसभा सीटों को यादव समाज प्रभावित करता है। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार ने जनप्रतिनिधियों की अपेक्षा के साथ अधिकारियों की भी उपेक्षा की। समाज के तीन कलेक्टर और चार एसपी सभी को बाबू की तरह ऑफिस में बिठा दिया है जबकि वह फील्ड के मजबूत अधिकारी थे। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज का लगातार सरकार उपेक्षा कर रही है और ऐसे में यादव समाज चुप बैठने वाला नही है। अलवर से शुरू हुआ प्रदर्शन पूरे राजस्थान में देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *