ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नक्सलियोंने मसमानो में चिपकाया पोस्टर, काम रोकने का आदेश,गांव में दहशत

भंडरा थाना क्षेत्र के मसमानो गांव में मंगलवार रात पीएलएफआई नक्सलियों ने पोस्टर चिपकाए। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टर को जब्त कर लिया है।

मसमानो गांव में जिला परिषद द्वारा करीब बीस लाख की लागत से पक्की नाली निर्माण का कार्य की जा रही है। निर्माण कार्य गांव के संवेदक मनोज लाल द्वारा कराया जा रहा है। नक्सलियों ने पोस्टर चिपका कर कार्य रोकने का निर्देश दिया है। पोस्टर में नक्सलियों ने नाली निर्माण कार्य घटिया कर पैसा की बर्बादी की बात कही गई है। साथ हि कार्य में सरकार एवं सरकार के लोग शामिल होने की बात कही है। नक्सलियों ने पीएलएफआई संगठन से इजाजत लेने के बाद हि काम शुरु करने का निर्देश दिया है।

इस संबंध में बुधवार को भंडरा पुलिस के थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि पोस्टरबाजी में पीएलएफआई के नाम से पोस्टर चिपकाया गया है। प्रथम दृष्टि से यह लगता है की पीएलएफआई के नाम से कोई असामाजिक तत्व द्वारा घटना का अंजाम दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *