ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर एक ग्रामीण की हत्या कर दी

जिले के मालेवाही थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक बार फिर से मुखबिरी का आरोप लगाकर एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। हत्या के बाद पल्ली बारसूर मार्ग के घोटिया मोड़ पर ग्रामीण के शव को फेंक दिया है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने रविवार रात ग्रामीण को घर से अपहरण कर अपने साथ ले गये थे।

इसके बाद उस पर पुलिस की मुखबिरी में शामिल होने का आरोप लगाते हुए पहले उसके साथ मारपीट की गई और फिर उसका गला घोट कर मौत के घाट उतार दिया गया। नक्सलियों ने शव के पास पर्चे भी फेंके गए हैं। आज सोमवार सुबह सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *