ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सामाजिक जन जागरण में मीडिया निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडिया से जुड़े सभी प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामाजिक जन जागरण में भी मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। प्रेस किसी भी समाज का आईना होता है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य प्रेस की आजादी के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन के साथ ही हमारे सामाजिक सरोकारों पर भी मीडिया का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *